Ticker

6/recent/ticker-posts

आबकारी आयुक्त नमित मेहता अजमेर जोन की सोमवार को लेंगे समीक्षा बैठक

आबकारी आयुक्त नमित मेहता अजमेर जोन की सोमवार को लेंगे समीक्षा बैठक

आबकारी आयुक्त नमित मेहता अजमेर जोन की सोमवार को लेंगे समीक्षा बैठक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। आबकारी आयुक्त नमित मेहता की अध्यक्षता में अजमेर जोन की बैठक रीट कार्यालय अजमेर के मीटिंग कक्ष में सोमवार 25 मई को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। बैठक में अजमेर जोन के अधीनस्थ समस्त जिलों के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में वर्तमान नीतिगत प्रावधानों के तहत राजस्व लक्ष्यों की प्रगति, निरोधात्मक कार्यवाही, मदिरा उठाव सहित अन्य नीतिगत बिन्दुओं के तहत समीक्षा की जाएगी। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, उपायुक्त आबकारी निरोधक दल, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी सामान्य शाखा, सहायक आबकारी अधिकारी निरोधक दल, यूनिट पर पदस्थापित प्रभारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं प्रहराधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ