Ticker

6/recent/ticker-posts

लायंस क्लब्स : अरविंद चतुर आई.डी. एंडोर्सी पद पर निर्वाचित

लायंस क्लब्स

लायंस क्लब्स : अरविंद चतुर आई.डी. एंडोर्सी पद पर निर्वाचित


कोटा (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब्स प्रांत 3233 ई-2 के वार्षिक 9वें प्रांतीय सम्मेलन में जो कि प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, जिसके चुनाव में पूर्व काउंसिल चेयरमैन, एमजेएफ लायन अरविंद चतुर को इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी पद पर भारी मतों से निर्वाचित किया गया। डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ लायन अरविंद चतुर ने लायंस क्लब्स इंटरनेशनल में एक नए आयाम की ओर कदम बढ़ाया है। आई.डी. एंडोर्सी पद पर चयनित होने के पश्चात अब वे भविष्य में अंतर्राष्ट्रीय निदेशक  पद के चुनाव में भाग लेने के लिए पात्र हो गए हैं। सम्मेलन में उपस्थित समस्त लायन सदस्यों ने उनकी इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव से संगठन को वैश्विक स्तर पर नई दिशा एवं ऊर्जा प्राप्त होगी। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक है, बल्कि सम्पूर्ण प्रांत के लिए भी गौरव का विषय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ