Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री अमरापुर सेवा घर में सातवां निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

श्री अमरापुर सेवा घर में सातवां निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

श्री अमरापुर सेवा घर में सातवां निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ

कम्प्यूटर सीखने का मौका, आपको मंजिल तक पहुंचाने में सहायक बनेगा : बीजावत

डिजिटल तकनीक का सही उपयोग सीखेंगे तो रोजगार एवं प्रतिस्पर्धा अधिक सक्षम बनेगें : पुरसवानी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। ताराचन्द हुदलदास खानचन्दानी सेवा संस्था अजमेर द्वारा संचालित श्री अमरापुर सेवा घर प्रशिक्षण केन्द्र, 423 खेल मैदान के सामने, कोटड़ा, अजमेर में निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण शिविर के सातवें बैच का शुभारम्भ सोमवार को उत्साहपूर्वक किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व भारतीय क्रिकेट महिला खिलाड़ी सोनिया बीजावत ने प्रशिक्षाणाथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में कम्प्यूटर ज्ञान सफलता की महत्वपूर्ण कुंजी बन चुका है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि संस्था द्वारा प्रारंभ किये गये शिविर से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा व जिससे आप अपने जीवन में ऊंचाईयों को छू सकेगें साथ संस्था कोे इस शिविर की शुभकामनाऐं देते हुए सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्य की सराहना की।

संस्था अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में लगभग प्रत्येक क्षेत्र डिजिटल तकनीक से जुड़ चुका है और कम्प्यूटर का ज्ञान विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल कम्प्यूटर सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों एवं युवाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता, अनुशासन, संस्कार और नई तकनीकों को सीखने की जागरूकता विकसित करना भी है। उन्होंने कहा कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बनना चाहिए, इसी सोच के साथ संस्था लगातार निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित कर रही है।

उन्होंने बताया कि पूर्व में सफलतापूर्वक छह बैच पूर्ण किए जा चुके हैं और इन प्रशिक्षणों से कई विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई एवं रोजगार में लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने, अनुशासन बनाए रखने तथा सीखी गई तकनीकी जानकारी का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया।

शिविर प्रशिक्षक सुनिता पुरसवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय केवल कम्प्यूटर सीखने का नहीं बल्कि नई तकनीकों को समझने का भी है। आज शिक्षा, व्यवसाय, बैंकिंग, डिज़ाइन, लेखन और कार्यालयों में कार्यों में कम्प्यूटर के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्लेटफॉर्म जैसे चेट जीपीटी, जेमिनी, आदि का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यदि प्रारंभ से ही डिजिटल तकनीक एवं एआई टूल्स का सही उपयोग सीखेंगे तो भविष्य में रोजगार एवं प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में अधिक सक्षम बन सकेंगे। साथ ही उन्होंने इंटरनेट के सुरक्षित एवं सकारात्मक उपयोग पर भी विशेष जोर दिया।

संस्था सचिव शंकर बदलानी ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि कम्प्यूटर कक्षाएं नियमित रूप से प्रतिदिन सायं 5 बजे से 6ः30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इच्छुक प्रशिक्षणार्थी आधार कार्ड, पूर्व की मार्कशीट एवं फोटो के साथ श्री अमरापुर सेवा घर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

शिविर का संचालन शिविर प्रभारी जगदीश अभिचंदानी ने किया। शिविर में चन्द्र नोतानी, रमेश टिलवानी, मुकेश चोयल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ