Ticker

6/recent/ticker-posts

सिंधी बाल संस्कार शिविर 17 से



सिंधी बाल संस्कार शिविर 17 से



सिंधी बाल संस्कार शिविर 17 से 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। ग्रीष्मकालीन अवकाश में हर वर्ष की भांति इस वर्ष  विद्यार्थियों को सिंधी भाषा गीत संगीत व संस्कारों का ज्ञान कराने के लिए 8 दिनों तक सिंधी बाल संस्कार शिविर का आयोजन होगा। 

वैशाली नगर स्थित झुलेलाल मन्दिर में बैठक का आयोजन कर यह तय किया गया कि आगामी 17 से 24 मई तक 8 दिवसीय बाल संस्कार शिविर श्री झूलेलाल मंदिर में श्री झूलेलाल सेवा मंडली वैशाली नगर एवं भारतीय सिंधु सभा वैशाली नगर इकाई के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाएगा ।

भारतीय सिंधु सभा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश में देश भर में सभी इकाइयों की ओर से पूज्य सिंधी पंचायत, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सहयोग से सिंधी बाल संस्कार शिविरो का आयोजन किया जा रहा है, संत महात्माओं के आशीर्वाद से धार्मिक केंद्रों पर भी ऐसे शिविरों में सहयोग किया जाएगा उक्त विचार सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार तीर्थानी ने बैठक में प्रकट किए ।

मंदिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा ने बताया कि इस शिविर में 5 वर्ष 75 वर्ष तक का विद्यार्थी पुरुष महिला भाग ले सकता है इस शिविर में विद्वान एवं प्रशिक्षित सिंधी शिक्षकों होतचंद मोरयानी, पुष्पा शिवनानी, नानकी केसवानी मीरा टिकयानी,भावना सबनानी,लक्षिका तारानी, हेमा केवलरामानी, योगाचार्य दौलतराम थदानी,मोहन कोटवानी, पुरषोतम जगवानी,सीताराम बच्चानी,किशन केवलानी द्वारा विद्यार्थियों को सिंधी, गीत संगीत, नृत्य, भगत, योगा एवं सिंधी ज्ञानवर्धक बातों का प्रशिक्षण दिया जाएगा इस बाल संस्कार शिविर का उद्देश्य युवाओं को सिंधी संस्कृति से जोड़ना है । 

बैठक में वैशाली सिंधी सेवा समिति के अध्यक्ष जी डी वरिंदानी, महासचिव ईश्वरदास जेसवानी, जयप्रकाश मंघाणी, रमेश रायसिंघानी, गोविंद कोडवानी, मुरली गुरनानी, भेरूमल शिवनानी, मोटूमल प्रेमचंदानी, ओमप्रकाश शर्मा रमेश रायसिंघानी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ