Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्ध के संत सतरामधाम, रेहड़की साहेब के हजूरी रूप सांई साधराम साहब को दी श्रद्धांजलि

सिन्ध के संत सतरामधाम, रेहड़की साहेब के हजूरी रूप सांई साधराम साहब को दी श्रद्धांजलि

सिन्ध के संत सतरामधाम, रेहड़की साहेब के हजूरी रूप सांई साधराम साहब को दी श्रद्धांजलि

सिन्ध के संत सतरामधाम, रेहड़की साहेब के हजूरी रूप सांई साधराम साहब को दी श्रद्धांजलि

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिन्ध के सन्त सतरामधाम, रेहड़की साहेब के हजूरी रूप सांई साधराम साहब जी के देह त्याग कर परमात्मा स्वरूप में विलीन होने पर सन्त कवंरराम विद्यालय में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में अजमेर, किशनगढ, केकडी, नसीराबाद के श्रृद्धालु, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक व व्यवसायिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सन्त महात्माओं की ओर से श्रृद्धाजिंल अर्पण-

ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महन्त स्वरूपदास, श्री शांतानन्द उदासीन आश्रम के महन्त हनुमानराम, श्रीराम विश्वधाम के महन्त अर्जुनदास, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, सांई बाबा मन्दिर के महेश तेजवाणी, जीव सेवा समिति के सचिव जगदीश वच्छाणी, प्रेम प्रकाश आश्रम के दादा नारायणदास, झूलेलाल धाम के प्रभू लौंगाणी ने अपनी ओर से श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुये सन्त के जीवन में बताये हुये राह को अपनाने का आव्हान करते हुये उनके देवलोकगमन को अपूर्णीय क्षति बताया।


 सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रृद्धासुमन

सन्त कवंरराम मण्डल के अध्यक्ष नरेन शाहणी ने सांई साधराम साहिब के जीवन परिचय बताते हुये कहा कि उन्होने प्रारम्भिककाल में सिन्ध के प्रशासनिक अधिकारी रहते हुये शासन की सेवा की और 1990 से आध्यत्मिक सेवा देश दुनिया में करते हुये सम्पूर्ण जीवन, अध्यात्म, मानवता, सेवा, प्रेम, करूणा एवं समाज कल्याण के लिये समर्पित रहे। सभा में वरिष्ठ साहित्यकार ढोलण राही, सिन्धी समाज महासमिति के अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी, भारतीय सिन्धू सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने भी विचार प्रकट किये। पण्डित कन्हैयालाल शर्मा ने शांति पाठ करवाया।

सभा में मण्डल के विजय शाहणी, दिलीप बूलचंदाणी, लाल बूचंदाणी, जयकिशन लख्याणी, सरस्वती मूरजाणी, हरिकिशन टेकचंदाणी, मोती जेठाणी, ईश्वर बूलचंदाणी, भगवान कलवाणी, प्रकाश जेठरा, रमेश टिलवाणी, हरी चन्दनाणी, जगदीश अभिचंदाणी, जयप्रकाश मंघाणी, मोहन कोटवाणी, राहुल ठारवाणी, महेश टेकचंदाणी, महेश ईसराणी डॉ. कमला गोकलाणी, प्रेम केवलरामाणी, भरत गोकलाणी, उतम गुरबक्षाणी पारस लौंगाणी, अशोक दुल्हाणी, नानक गजवाणी, रमेश चेलाणी, नरेन्द्र बसराणी, गोरधन मोटवाणी, दीपक कुमार, जयकिशन वतवाणी, मंघाराम भिरयाणी सहित सेवाधारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ