Ticker

6/recent/ticker-posts

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 : जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 : जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 : जिला कलक्टर ने ली समीक्षा बैठक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के संबंध में जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा गुरूवार को जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई। 

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि प्रदेश में जल संकट के समाधान, जल स्रोतों के पुनरुद्धार और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ इस वर्ष 25 मई से 5 जून तक वृहद् स्तर पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का मुख्य उद्देश्य व्यापक जन-जागृति के माध्यम से जल संग्रहण एवं संरक्षण की मुहिम को एक जन-आंदोलन का रूप देना है। इस महाअभियान के तहत नवीन जल संचय संरचनाओं की शुरुआत करने के साथ-साथ पूर्व में पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण व अवलोकन हो रहा है।

उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत समस्त विभागों को अपने कार्यालयों एवं संस्थाओं में गतिविधियों का आयोजन करना चाहिए। प्रत्येक राजस्व ग्राम तथा शहरी वार्ड में कम से कम दो गतिविधियां नियमित रूप से होनी चाहिए। पटवार मंडल स्तर पर भी गतिविधियां हो। समस्त जल स्त्रोतों पर साफ-सफाई एवं श्रमदान के कार्यक्रम आयोजित किए जाए। आवश्यकता होने पर मरम्मत एवं डीसिलटिंग भी करवाई जाएं। धार्मिक आस्था से जुड़े हुए जल स्त्रोतों पर बड़ी गतिविधियां आयोजित होनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जल संरक्षण के संबंध में अधिकतम कार्य करवाए जाएं। इस दौरान साफ-सफाई, नालों की सफाई, प्लास्टिक मुक्त स्थल, पौधारोपण तैयारी, शॉकपिट जैसे कार्य बड़ी संख्या में होने चाहिए। इन कार्यों की रिर्पोटिंग ऑनलाईन हो। जल संचय, जल भागीदारी के अंतर्गत भी स्वीकृत कार्यों को तत्काल पूर्ण करवाए।

उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में जन सहभागिता बढाए जाने की आवश्यकता है। अभियान को ऎतिहासिक बनाने के लिए भामाशाहों, स्वयंसेवी संस्थाओं, उद्योगपतियों, धार्मिक संगठनों तथा प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित क्यूआर कोड, यूपीआई आईडी अथवा आरटीजीएस के माध्यम से आमजन को आर्थिक सहयोग प्रदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। जिले में आयोजित हो रही गतिविधियों को एसएसओ आईडी में वंदे गंगा अभियान रिपोर्ट एप में डेशबोर्ड पर अपलोड करनी चाहिए। जिले में विभिन्न जल भराव वाले स्थलों का चिह्निकरण कर समस्या का स्थाई समाधान करें। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल एवं नरेन्द्र कुमार मीणा, प्रशिक्षु आईएएस अर्णव आनन्द गुप्ता, उपखंड अधिकारी पदमा देवी, लोक सेवाओं की सहायक निदेशक विनीता स्वामी, तहसीलदार ओम सिंह लखावत, जल ग्रहण एवं भू संरक्षण विभाग के शलभ टंडन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ