Ticker

6/recent/ticker-posts

कन्या विवाह में किया सहयोग

कन्या विवाह में किया सहयोग

कन्या विवाह में किया सहयोग 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी युवा संगठन ने सोमवार को कन्या के विवाह के लिए सहयोग किया। 

संस्थापक कुमार लालवानी ने बताया सिन्धी समाज की आर्थिक रूप से कमजोर और विधवा महिला की पुत्री की शादी 23 जून  मंगलवार को है। उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उन्होंने संगठन को पत्र भेजकर विवाह में आर्थिक और विवाह में काम आने वाली वस्तुओं के लिए सहयोग करने को आग्रह किया।

अध्यक्ष गौरव मीरवानी ने बताया व्यवस्था प्रमुख हीरालाल सतवानी से जांच करवा कर संगठन द्वारा  कन्या के विवाह में सहयोग करने का निर्णय लिया। उन्होंने बताया कन्या को वैवाहिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं में एक डबल बेड का ब्लैंकेट, दो जोड़ी ड्रेस, एक पंखा, एक स्टील का डिनर सेट, एक रोटी केस्ट्रोल, एक वॉटर कैम्पर, 6 वाटर बोतल सेट, एक डबल बेड बेड शीट, एक कटलर सेट, एक टिफिन और विवाह में काम आने वाली वस्तुओं के लिये नगद राशि भेंट की गई।

महिला भेंट पाकर अत्याधिक हर्षित हुईं और सकारात्मक भाव प्रकट किए संगठन के सभी सदस्यों और सेवा कार्य में सहयोग करने वालों के प्रति आभार प्रगट कर धन्यवाद दिया।

सचिव राजा सोनी के अनुसार इस सेवा कार्य में राजेंद्र लालवानी, दिव्या सोनी, भगवंती लालवानी, मनीष गुलवानी, रमेश मोटवानी, देवी दास भोजवानी, जय कुमार उदासी, दीपक ख़ुबचंदानी, जय बच्चानी, भगवान सबलानी आदि अन्य सदस्यों ने वैवाहिक जीवन में काम आने वाली वस्तुओं और आर्थिक सहयोग किया।

सेवा कार्य में गौरव मिरवानी, कुमार लालवानी, हीरालाल सत्वानी, महेश मनवानी उपस्थित रहे। जतोई दरबार के सेवादार फ़तनदास ने कन्या के सुखी जीवन के लिये अरदास की और सब को प्रसाद वितरित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ