Ticker

6/recent/ticker-posts

राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले के राष्ट्रीय तथा राज्य राजमार्गों पर से अतिक्रमण हटाने के सम्बन्ध में बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला ने आवश्यकतानुसार पुलिस जाब्ता उपलब्ध कराने की बात कही।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिले के राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों की सड़क सीमा के भीतर स्थित अवैध अतिक्रमणों को हटाने संबंधी कार्यवाही पर बैठक में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अतिक्रमण हटाने के लिए एक कमेटी तथा जिला राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। इनके कार्यों की पाक्षिक समीक्षा होगी।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संरचनाओं को हटाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। चिह्नित अतिक्रमणों को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए तथा इस कार्यवाही के दौरान आवश्यकतानुसार पुलिस जाब्ता उपलब्ध कराया जाए। साथ ही संबंधित हितधारकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नियमानुसार एवं प्रभावी तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। संबंधित को नोटिस देकर हटाने की कार्यवाही की जाए। 

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर  नरेन्द्र कुमार मीणा, आईपीएस डॉ. अजेय सिंह तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ