Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं किश्त 20 जून को होगी हस्तांतरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं  किश्त 20 जून को होगी हस्तांतरित

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23 वीं  किश्त 20 जून को होगी हस्तांतरित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किश्त शनिवार 20 जून को तारकेश्वर हुगली, पश्चिम बंगाल में आयोजित पीएम-किसान उत्सव दिवस के अवसर पर हस्तांतरण की जाएगी। इसी क्रम में जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी के ऑडिटोरियम में लाईव वेबकास्ट के माध्यम से किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नरेन्द्र कुमार मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी एवं श्री विनय भारद्वाज, निदेशक राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केन्द्र तबीजी एवं हरीश सिवासिया, प्रबन्धक निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ