महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती पर अजमेर छात्रावास में हुआ भव्य आयोजन
समाजबंधुओं ने लिया उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। प्रजापति छात्रावास, अजमेर में रविवार को महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती श्रद्धा, उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में छात्रावास समिति एवं पुष्कर समिति के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं सामूहिक महाआरती के साथ हुआ। इसके पश्चात उपस्थित समाजबंधुओं का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ताराचंद प्रजापति, शंकरलाल प्रजापत, रमेश प्रजापति, गोकुल प्रजापति एवं प्रकाश डाला ने महाराजा दक्ष प्रजापति के जीवन, उनके आदर्शों तथा समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने शिक्षा, संगठन, सामाजिक एकता एवं युवा पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर विशेष बल देते हुए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
अंत में उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने महाराजा दक्ष प्रजापति के बताए आदर्शों एवं पदचिह्नों पर चलकर समाज की उन्नति, सामाजिक समरसता और भाईचारे को सुदृढ़ बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता एवं संगठन को मजबूत करने के संदेश के साथ हुआ।
इस अवसर पर छात्रावास समिति के अध्यक्ष सचिव पूरणमल प्रजापति, कोषाध्यक्ष चंद्रभान प्रजापति, संरक्षक सांवरलाल, व्यवस्थापक सुरेश कुमार, समाजसेवी देवीलाल प्रजापति, शंकरलाल जेठाना, भागचंद प्रजापति, रघुवीर प्रजापति तथा पुष्कर समिति एवं छात्रावास समिति की समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ