Ticker

6/recent/ticker-posts

संत कंवरराम स्कूल में 51 छात्राओं को निःशुल्क यूनिफार्म वितरित

संत कंवरराम स्कूल में 51 छात्राओं को निःशुल्क यूनिफार्म वितरित

संत कंवरराम स्कूल में 51 छात्राओं को निःशुल्क यूनिफार्म वितरित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। आशा गंज स्थित संत कंवरराम स्कूल में आज समाजसेवी  नेवंदराम तेजूमल लालवानी द्वारा 51 छात्राओं को निःशुल्क स्कूल यूनिफार्म वितरित की गई। 

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें सम्मान के साथ स्कूल आने के लिए प्रेरित करना था। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नरेन शाहनी एवं सरस्वती मूरजानी उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को यूनिफार्म देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

कार्यक्रम में स्कूल स्टाफ सरस्वती मूरजानी, चंद्रा लालवानी, मोहनी कलवानी, नानक गजवानी, हेमा जैन, पुष्पा कलवानी, रुक्मणी वर्मा, अर्चना शर्मा,छात्राएं एवं अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने नेवंदराम द्वारा किए गए। इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य बच्चों के मनोबल को बढ़ाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ