Ticker

6/recent/ticker-posts

दो विद्यालयों में किए सेवा कार्य

दो विद्यालयों में किए सेवा कार्य

दो विद्यालयों में किए सेवा कार्य

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जनता कालोनी, वैशालीनगर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में लायंस क्लब अजमेर के सदस्य लायन मुकेश आहूजा द्वारा स्कूली बच्चों को स्टेशनरी वितरण किया गया। 

डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स के तहत विद्यालय के उपस्थित सभी 180 बच्चों को पाठ्य सामग्री एवं स्टेशनरी प्रदान कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का कार्य किया गया । इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन नीता भटनागर, लायन एम के मेहता, लायन बी एन अरोड़ा, लायन ममता अरोड़ा, लायन सतीश भटनागर, संयुक्त सचिव लायन अजय ईनानी सहित अन्य सदस्य एवं शाला स्टाफ उपस्थित रहे। शाला प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया । इसी तरह संशया माथुर का जन्मदिन वैशालीनगर स्थित बधिर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों के साथ मनाया गया । क्लब सदस्यों ने उनके साथ मनोरंजन गेम्स एवं उनकी भाषा अनुसार कार्यक्रम कर उनकी मुस्कान में भागीदारी बने । विद्यालय के 140 बधिर बच्चों को नाश्ता करा कर उनकी आवश्यकता जानी । इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य संतकुमार सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ