Ticker

6/recent/ticker-posts

जगन्नाथ रथ यात्रा का किया स्वागत

जगन्नाथ रथ यात्रा का किया स्वागत

जगन्नाथ रथ यात्रा का किया स्वागत                                

उदयपुर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब उदयपुर एलिट एवं श्रीजी के संयुक्त तत्वावधान में श्री जगन्नाथ स्वामी की भव्य रथयात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा एवं पेय प्रदर्शनक साथ किया गया । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि सेक्टर 7 में निकली यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं आमजन को एक हजार से अधिक ग्लास गन्ने का रस, एवं एक हजार बोतल नींबू सोडा शिकंजी, जीरा शिकंजी (शीतल पेय) वितरित की गई । साथ ही रथ यात्रा में शामिल झांकियों एवं वाहनों का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया ।  

इस सेवा गतिविधि में अध्यक्ष लायन राजकुमारी खाब्या, सचिव लायन उमेश मेनारिया, लायन अशोक चौधरी, लायन वंदना शुक्ला, लायन नितिन शुक्ला, लायन ललित खाब्या, लायन किरण मेनारिया, लायन शरद जैन, लायन रजनीश चित्तौड़ा, लायन रविन्द्र मुद्गल एवं श्रीजी क्लब के अध्यक्ष लायन राकेश अरोड़ा, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन बालकृष्ण सुहालका, कैबिनेट सदस्य लायन राजेंद्र सनाढ्य सहित कई सदस्यों ने सहभागिता निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ