रैपिड रोविंग सर्वे आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सयुंक्त निदेशक कृषि (वि.) जिला परिषद अजमेर के निर्देशन में जिला स्तरीय गठित टीम द्वारा किशनगढ़, अरांई एवं सरवाड़ तहसील के विभिन्न गांवों में रैपिड रोविंग सर्वे किया गया।
टीम द्वारा खरीफ फसलों में ज्वार, बाजरा, मक्का, तिल, कपास, ग्वार व मूंग फसलों में लगने वाले कीट एवं रोगों की गहनता से जांच की गई। क्षेत्र में विशेषतः मूंग की फसल में पीत शिरा मोजेक वायरस रोग का कुछ खेतों में किस्म विशेष में हल्का प्रकोप देखा गया ।
इस रोग के वाहक सफेद मक्खी के नियंत्रण के लिए कृषकों को इमिडाक्लोप्रीड 17.8 SL 150 मिलीलीटर प्रति हैक्टेयर या डायमिथोएट 30 ईसी एक लीटर प्रति हेक्टेयर एवं पत्ती धब्बा रोग नियंत्रण के लिए प्रोपीकोनार्जॉल 1 मिली प्रति लीटर पानी की दर से स्प्रे कराने की सलाह दी जाती हैं।
जिला स्तरीय गठित टीम में पुष्पेंद्र सिंह कृषि अधिकारी (सामान्य) कार्यालय संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार, डॉ. पुष्पा कंवर कृषि अनुसंधान अधिकारी (पौध व्याधि) एग्री क्लीनिक एवं मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला, रामकरण जाट कृषि अनुसंधान अधिकारी (शष्य) एटीसी तबीजी, डॉ. सुरेश चौधरी सहायक कृषि अनुसंधान अधिकारी एटीसी तबीजी एवं डॉ. दिनेश कच्छावा विषय विशेषज्ञ (पौध संरक्षण) कृषि विज्ञान केंद्र तबीजी एवं स्थानीय कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारियों एवं कृषि पर्यवेक्षकों के साथ टीम के द्वारा किसानों की उपस्थिति में खेतों का सघन भ्रमण कर सर्वे किया गया।

0 टिप्पणियाँ