Ticker

6/recent/ticker-posts

लावारिस एवं संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी दें पुलिस को

लावारिस एवं संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी दें पुलिस को

लावारिस एवं संदिग्ध वस्तुओं की जानकारी दें पुलिस को

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला ने बताया कि आंतकवादी गतिविधियों तथा बम विस्फोट की घटनाओं को मद्देनजर रखते हुए स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष में आम जनता को सूचित किया जाता हैं कि किसी भी लावारिस वस्तु अथवा ब्रीफकेस इत्यादि को न छुएं। यदि ऐसी कोई संदिग्ध वस्तु या कोई संदिग्ध व्यक्ति के बारे में आपको जानकारी प्राप्त होती है तो निकटतम पुलिस थाने अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष अजमेर के नम्बर 0145-2629166, 2621349, 100, 1090 पर अविलम्ब सूचित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ