गणपति उत्सव पर सजी सुरों की मनमोहक शाम
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। गणपति स्थापना के पावन अवसर पर अजमेर शहर का सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप की ओर से गणपति बप्पा को समर्पित विशेष संगीत कार्यक्रम का आयोजन एडमिन दयाल प्रियानी के सानिध्य में आयोजित किया गया ।
प्रकाश जेठरा ने बताया कि कार्यक्रम में भगवान गणेश की स्तुति एवं गणपति जी पर आधारित भजनों के साथ-साथ विभिन्न लोकप्रिय एवं मधुर गीतों की शानदार प्रस्तुतियां
जे. सी. सिन्हा,अरविंद मिश्रा, प्रकाश झमटानी, धर्मेंद्र केवलानी, किशन लालवानी, विजयसिंह चौहान, दयाल प्रियानी, प्रकाश जेठरा,नवीन गुर,प्यारेलाल खेतावत, सुनील मनवानी, भानुप्रिया, नीलम शर्मा ,कुमकुम जैन प्रणय नंदी,भारती नंदी,दिलीप बच्चानी,मीना कांजानी,शंकरलाल धनवानी, विजय सोनी,नरेश विष्णु,प्रदीप सोनी, सुनील केवलरामानी, महादेव कर्मवानी, लक्ष्मण हरजानी, जगदीश चावला, मीना खियालानी आदि कलाकारों के द्वारा दी गई ।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, इसके पश्चात ग्रुप के कलाकारों ने गणपति बप्पा की महिमा से जुड़े भक्ति गीत एवं भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति में बना दिया इसके साथ ही हिंदी गीतों पुराने सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में संगीत का रंग भर दिया गायकों ने अपनी मधुर आवाज और शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित संगीत प्रेमियों को मंत्र मुक्त कर दिया । भारतीय संस्कृति, भक्ति और संगीत को एक साथ जोड़ते हुए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना ग्रुप का मुख्य उद्देश्य है ।
कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र चौहान द्वारा किया।

0 टिप्पणियाँ