Ticker

6/recent/ticker-posts

रेलवे पुलिस बल लाइन में किया गया योगाभ्यास

रेलवे पुलिस बल लाइन में किया गया योगाभ्यास

रेलवे पुलिस बल लाइन में किया गया योगाभ्यास 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। योगेंद्र सिंह मंडल सुरक्षा आयुक्त के आदेशानुसार रेलवे सुरक्षा बल लाइन रामगंज में सोमवार को  इंस्पेक्टर नीलू गोठवाल के सानिध्य में सभी अधिकारियों व जवानों ने योगासन, शीथलीकरण व हार्टफुलनेस ध्यान का व्यवहारिक अनुभव  प्राप्त किया। श्री रामचंद्र मिशन के ध्यान व योग प्रशिक्षक नितेंद्र उपाध्याय ने खड़े रह कर देह को स्फूर्ति प्रदान करने वाले योग के साथ प्राणाहुति के साथ ध्यान भी कराया। 

इससे सभी को शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य प्राप्ति का सुखद अनुभव हुए। इसे नियमित जीवन शैली में अपनाने का प्रण लिया। 

हार्टफुलनेस संस्थान के प्रशिक्षक दुनिया भर के 130 देशों में 16000 से भी अधिक है जो निशुल्क ध्यान कराते हैं। इसका वैश्विक केंद्र कान्हा शांति वनम हैदराबाद में स्थित है। यहां दुनिया में सबसे बड़े ध्यान केंद्र के रूप में जाना जाता है। दुनिया भर से असलियत की तड़प ले कर आये जिज्ञासुओं को ध्यान करने की अनूठी परंपरा को व्यावहारिक अनुभव कराया जाता है। हार्टफुलनेस, श्री रामचंद्र मिशन का अजमेर सेंटर 54 सर्वोदय कॉलोनी, जैन मंदिर के पास स्थित है। यहां प्रत्येक रविवार को सामूहिक ध्यान आयोजित किया जाता है। साथ ही तानाजी नगर, आदर्श नगर व कोटडा में भी ध्यान केंद्रों पर जन समुदाय के लिए ध्यान का प्रशिक्षण दिया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ