Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : जिला स्तरीय वन महोत्सव का हुआ आयोजन

अजमेर। जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के फॉयसागर रोड स्थित जीसी-2 में हुआ।


उप वन संरक्षक सुनील ने बताया कि संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषि मलिक की उपस्थिति में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डॉ. मलिक ने कहा कि राजस्थान के लिए वनों का महत्व सर्वविदित है। यहां की जलवायु के लिए वन आवश्यक है। पेड़ न केवल हमें जीवन देता हैं बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ रखता हैं। पेड़ लगेंगे तो ही हमारा जीवन बचेगा। वायु में जितना प्रदूषण होता है उसे खत्म करने में पेड़ मददगार होते हैं। समारोह में उपस्थित सभी आगन्तुकों से एक वृक्ष लगाने का आह्वान किया गया।


उन्होंने बताया कि इस मानसून के दौरान केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के ग्रुप केन्द्र प्रथम एवं द्वितीय के द्वारा ग्रुप केन्द्र परिसर एवं नजदीक के विभिन्न गांवों में 60 हजार से अधिक पौधे लगाए गए हैं। यह एक अनुकरणीय पहल हैं। इस अवसर पर मुख्य वन संरक्षक डॉ. सी.आर. मीणा के द्वारा वन महोत्सव के आयोजन के उद्देश्य एवं इतिहास के बारे में बताते हुए वृक्षों के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम के अन्त में सभी आगन्तुकों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। पीपल, बड़, जामुन, अमरूद, आंवला, केशियाश्यामा, अमलताश, करंज, शीशम, गुलर इत्यादि पौधें लगाए गए।


इस अवसर पर उप महानिरीक्षक रेंज अरूणेन्द्र प्रतापसिह, उप महानिरीक्षक (अस्पताल), वासुदेव उकील, उप महानिरीक्षक, गु्रप केन्द्र-2 पुखराज जयपाल, सहायक वन संरक्षक लोकेश कुमार शर्मा, कमाण्डेंट दलजीत सिंह एवं महेन्द्र कुमार, क्षेत्रीय वन अधिकारी मालीराम प्रजापत, अमरसिंह चौधरी एवं जितेन्द्र सिंह राठौड़ उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ