Ticker

6/recent/ticker-posts

तय समय सीमा में पूरे कराएं विकास कार्य : डॉ. मलिक

संभागीय आयुक्त ने की स्मार्ट सिटी, ब्रह्मा मंदिर और एडीए के कामों की समीक्षा


जिला कलेक्टर ने भी दिए कार्य को गति देने के निर्देश


सूचना केन्द्र के कार्यों का भी किया निरीक्षण


अजमेर (अजमेर मुस्कान) । संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषि मलिक ने स्मार्ट सिटी, अजमेर विकास प्राधिकारी और पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर से जुड़े अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्य तय समय सीमा में कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कामों पर त्वरित निर्णय लिया जाएं।


संभागीय आयुक्त डॉ. आरूषि मलिक ने आज जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के साथ अजमेर और पुष्कर के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्मार्ट सिटी से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सभी काम शहर के विकास से जुड़े हुए हैं। इनके निर्माण में गुणवत्ता एवं समय सीमा का विशेष ध्यान रखा जाएं। जितने भी काम चल रहे हैं उन्हें निर्धारित डीपीआर के साथ पूरा काया जाए ताकि अधिकतम लोगों को इनका लाभ मिल सके।


संभागीय आयुक्त ने अजमेर विकास प्राधिकरण से जुड़े विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने पालबीचला वैकल्पिक मार्ग के मुद्दे पर कहा कि अधिकारी इसका सर्वसम्मत हल निकालें। इसी तरह आनासागर के चारों ओर पाथ-वे, बर्ड पार्क एवं झील में जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह काम अजमेर के विकास और पर्यटन से जुड़े मुद्दों के लिए अति आवश्यक है। इन कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ब्रह्मा मंदिर विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने उन्हें विभिन्न कार्यों की जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने बताया कि विभिन्न कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। डॉ. मलिक ने इसके पश्चात् सूचना केन्द्र में स्मार्ट सिटी के तहत जारी विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ओपन ऑडिटोरियम एवं डिजीटल लाइब्रेरी जैसे कार्य सूचना केन्द्र के विकास एवं शहर के लिए अहम होंगे। बैठक में नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ