Ticker

6/recent/ticker-posts

4 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

4 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, जलदाय विभाग मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं अजमेर दक्षिण विधायक भदेल ने किया लगभग 4 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी, राज्य सरकार के जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी एवं अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल द्वारा शनिवार को क्षेत्र में लगभग 4 करोड़ की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण कर शुभारंभ किया गया। जल योजना अजमेर शहर खंड प्रथम एवं द्वितीय में पाइपलाइन व अन्य संबंधित कार्यों के अंतर्गत पहाड़गंज में उच्च जलाशय का निर्माण किया गया था। इसकी लागत 289 लाख आई थी। इसके लोकार्पण से चांदमारी, शिव कॉलोनी, जाटिया कॉलोनी, नाई बस्ती, गुर्जर बस्ती, गुर्जरवास, सिंधुवाड़ी, मलुसर रोड, केके कॉलोनी, सुखाड़िया नगर, खटीक बस्ती, ईसाई मोहल्ला एवं आशागंज रोड के लगभग 22 हजार व्यक्तियों को लाभ मिलेगा। साथ ही अंतिम छोर पर पर्याप्त जल दबाव भी प्राप्त होगा।


जेपी नगर टंकी का लोकार्पण


इसी प्रकार मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अंतर्गत जेपी नगर में 700 किलोमीटर क्षमता के एक उच्च जलाशय का निर्माण भी किया गया था। इसके निर्माण पर 86.16 लाख की लागत आई। इस उच्च जलाशय को भरने के लिए नाका मदार से आने वाली 300 एमएम व्यास की राइजिंग पाइप लाइन में से नई पाइपलाइन बिछाई गई। इससे माधव कॉलोनी, विनायक नगर एवं एचबी नगर के अंतिम छोर पर भी पर्याप्त जल दबाव पहुंचेगा। इससे क्षेत्र की 7494 जनसंख्या लाभान्वित होगी।


नवीन सड़क का लोकार्पण


सीता गौशाला से गंगा माता मंदिर तक बनी सड़क का भी लोकार्पण किया गया। इस पर 18.50 लाख की लागत आई थी। इससे स्थानीय निवासियों को सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।


केंद्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सरकार आमजन को पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य एवं शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। जल जीवन की मूलभूत आवश्यकता है। प्रत्येक परिवार को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके परिणाम भी आपको नजर आ रहे हैं।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सब को साथ लेकर 2014 से विकास की नई यात्रा आरंभ की थी। इसी को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ईआरसीपी रामसेतु परियोजना जैसे बड़े विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए प्रयासरत हैं। डबल इंजन की सरकार से विकास कार्यों को गति मिली है। यह कार्यकर्ताओं के परिश्रम का फल है।


उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा से विश्व को राह दिखाई है। भारत विश्व गुरु के पद पर आसीन रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। भारत को परम वैभव तक पहुंचाने में देश के प्रत्येक नागरिक का योगदान है। हम सबको मिलकर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए।


जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि किसी समय में अजमेर पेयजल की समस्या से जूझ रहा था। पूर्ववर्ती सरकार में 96 घंटे के अंतराल में पेयजल सप्लाई की जाती थी। उन्हीं संसाधनों का उपयोग करके वर्तमान सरकार ने उचित प्रबंधन से पेयजल सप्लाई का समय घटाकर 48 से 72 घंटे के मध्य कर दिया है। यह सब सिस्टम में सुधार करने से संभव हुआ है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजस्थान के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार ने गत डेढ वर्षों में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। इनकी तुलना में गत सरकार द्वारा 5 वर्षों में किए गए कार्य कुछ भी नहीं है।


उन्होंने कहा कि सरकार अपने इसी कार्यकाल में अजमेर को 24 घंटे के अंतराल में पेयजल सप्लाई करने का लक्ष्य रखकर कार्य कर रही है। इसके अंतर्गत मोर सागर पर बड़ा रिजर्वॉयर बनाया जा रहा है। इससे बड़ी मात्रा में पेयजल को संग्रहित किया जा सकेगा। सरकार द्वारा 170 करोड़ की राशि के टेंडर अमृत 2 योजना के तहत जारी किए गए हैं। उनके कार्य आगामी 2 वर्षों में पूर्ण करवाए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि भारत का संविधान प्रत्येक भारतीय नागरिक को मतदान का अधिकार देता है। किसी भी विदेशी को वोट डालने का अधिकार नहीं है। साथ ही एक व्यक्ति को एक ही स्थान पर मतदान करने का अधिकार प्राप्त है। एक से अधिक स्थानों पर से मतदाता के नाम होने की स्थिति में उसे हटाना विधि सम्मत है। मृत व्यक्तियों के नाम भी मतदाता सूची से हटाने की कार्यवाही नियमित रूप से होती आई है।


अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल ने कहा कि शनिवार को प्रातः से ही लगातार वर्षा हो रही है। यह इंद्रदेव के द्वारा अमृत वर्षा की जा रही है। क्षेत्र के विकास कार्य को देखकर भगवान इंद्र भी मेहरबान हुए हैं। क्षेत्र की आवश्यकताओं के संबंध में जलदाय मंत्री से मांग भी की गई। महिला अभियांत्रिकी महाविद्यालय तथा कहार समाज की हथाई में नए बोरवेल करवाने, दो नए हेड पंप खुदवाने, तृप्तेश्वर महादेव मंदिर में बोरिंग का कार्य पूर्ण करवाने, अजय नगर की टंकी का डॉम ठीक करवाने जैसे कार्यों के बारे में चर्चा की गई।


अध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्य करने की गति बहुत तेज है। सरकार द्वारा जिन कार्यों का शिलान्यास किया जाता है उनका लोकार्पण भी करने की परंपरा है। अजमेर शहर के विकास के लिए सरकार ने पर्याप्त बजट दिया है। भविष्य में भी बजट की कोई कमी नहीं रहेगी।


51 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सामुदायिक भवन का शिलान्यास शीघ्र होगाः- चौधरी


केन्द्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी द्वारा पूर्व में घोषणा किये गये 51 लाख के सामुदायिक भवन की शिलान्यास जल्द करेंगे। साथ ही कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा द्वारा अजमेर दक्षिण में 51 लाख के विकास कार्याे करवाने हेतु घोषणा की। इस अवसर पर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विधायक अनिता भदेल ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन घोषणाओं से अजमेर दक्षिण के लोगों को सीधे लाभ मिलेगा और क्षेत्र की वर्षों से लंबित मांगों की पूर्ति संभव होगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री द्वारा दी गई इस सौगात से क्षेत्रवासियों का जीवन स्तर बेहतर होगा।


इस अवसर पर शहर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, सुरेन्द्र सिंह शेखावत, शहर जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह जादौन, शहर जिला महामंत्री राजेश घाटे, आर्य मण्डल अध्यक्ष भवानी सिंह जेदिया, झलकारीबाई मण्डल अध्यक्ष रजनीश चौहान, आदर्श मण्डल अध्यक्ष हितेश डाबरिया, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मोहन लालवानी, पार्षद किरण तुनगरिया,हेमंत सुनारीवाल, सीता टांक, हेमन्त सांखला, काजल जेठवानी, कैलाश भुराडिया, संदीप माखीजानी, सीमा गोस्वामी, रेनु शर्मा, बीना, इन्द्रवीर, देवेन्द्र, नरेंद्र, अजय बंसल, चंदन जैन, पार्षद अंजना शेखावत, पार्षद सीलम, सुन्दर, गजेंद्र, चेतन माली, गौरव उपाध्यय, गोपेश जी, विक्रम तम्बोली, अनुज चौहान, विजय गोयर, सुरेश गुर्जर, नरेन्द्र सोनी, गोरधन गुर्जर, चम्पालाल मेघवाल, कानाराम कासोटिया, हेमलता खत्री, निक्की जैन, सज्जन कंवर, अटल शर्मा, प्रदीप तुनगरिया, गोविन्दराज, देवेश शेखवात, सीताराम शेरा सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ