जतोई दरबार में चंड उत्सव मनाया
स्वामी दांदूराम दरबार, नगीना बाग
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार मे सिंधी समाज द्वारा अपने इष्टदेव साईं झूलेलाल साहिब का नाहरी चंड उत्सव श्रदा व आस्था से धूमधाम से मनाया गया।
दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया की आज नाहरी माह का चण्ड उत्सव दरबार साहिब मे सांय 5:30 बजे संगत द्वारा जोत जगाकर बहिराणा साहिब आरम्भ किया गया। अजीत एण्ड पार्टी द्वारा साईं झूलेलाल साहिब जी की महिमा के भजन गाये गये।
सेवादार नानक गजवानी ने बताया दरबार परिसर मे भजन, छेज़, नृत्य,पुष्पवृषष्टी और सामूहिक भजन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। अंत मे देश प्रदेश समाज व परिवार की सुख समृद्धि का पल्लव आरती अरदास कर फल, डोडा चटनी व तहरी-कोहर प्रसाद वितरण किया गया।

0 टिप्पणियाँ