कृषक वैज्ञानिक संवाद का हुआ आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। आत्मा योजना अन्तर्गत केवीके तबीजी में कृषक वैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 25 कृषकों ने भाग लिया। आत्मा की उप निदेशक उषा चितारा ने कृषकों को पोषक तत्व प्रबन्धन एवं अन्य विषयों पर सविस्तार व्याख्यान दिया। उप परियोजना निदेशक आत्मा श्री रामेश्वर लाल गैना ने कृषकों को आत्मा योजना की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी एवं जैविक खेती पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कृषि अनुसंधान अधिकारी श्री कमलेश चौधरी ने कृषकों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की सिफारिश के आधार पर उर्वरक उपयोग और संतुलित पूर्वक उपयोग की जानकारी दी।
उप निदेशक कृषि डॉ. कृष्ण गोपाल छीपा ने कृषकों को ट्राईकोडर्मा एवं अन्य जीवकारकों पर विशेष जानकारी दी। डॉ. साकेत पाठक ने पशुओं मे फैलने वाली बीमारियों एवं रोकथाम पर सविस्तार बताया। श्री मनोज शर्मा ने कृषकों को विभिन्न फसलों में व्याधि नियंत्रण पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ. रमाकान्त शर्मा ने अजोला एवं कम्पोस्ट उत्पादन पर प्रकाश डाला। दिनेश कच्छावा ने केवीके की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रामकरण जाट ने आईपीएम पर और उपवन शंकर गुप्ता ने खरपतवार नियंत्रण पर सविस्तार जानकारी दी।

0 टिप्पणियाँ