अजमेर जिले में सांसद खेल महोत्सव का शानदार आगाज, युवाओं ने दिखाया दम-खम
19 दिसम्बर तक जिले के ब्लॉकों में होगी खेल प्रतियोगिताएं
21 से 25 दिसम्बर तक जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन
कबड्डी, खो-खो, हॉकी, कुश्ती, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स व रस्साकशी सहित विभिन्न खलों में भाग ले रहे हजारों खिलाड़ी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को खेलों के माध्यम से एक सूत्र में जोड़ने की अभिनव सोच के तहत सांसद खेल महोत्सव का बुधवार को शानदार आगाज हुआ। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी ने पूरे आयोजन की मॉनिटरिंग की। पहले दिन 13 ब्लॉकों पर विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें हजारों खिलाड़ियों ने भाग लेकर प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाया।
सांसद खेल महोत्सव 2025 के तहत अजमेर ब्लॉक की ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तोपदड़ा में शुरू हुई। उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओम प्रकाश भड़ाना रहे। मुख्य अतिथि श्री ओम प्रकाश भड़ाना ने खेलो के जीवन में महत्व डालते हुए कहा कि खेलों द्वारा राष्ट्र के लिए सक्षम नागरिकों का मार्ग से प्रशस्त होता है। उन्होंने खेलो के महत्व पर प्रकाश डाला। सभी खेल प्रेमियों, युवाओं और आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने-अपने ब्लॉक में चिन्हित खेल स्थलों पर पहुंचकर “सांसद खेल महोत्सव 2025” में सक्रिय सहभागिता निभाएं और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करें।
सांसद खेल महोत्सव जिला संयोजक देवेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि 544 सांसदों के द्वारा फिट इंडिया के तहत संपूर्ण भारत में खेलों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक उप खंड अधिकारी के निर्देशन में प्रतियोगिता आयोजित रहेंगी। अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष श्री रमेश सोनी एवं अतिरिक्त विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक सांसद खेल महोत्सव देवेन्द्र सिंह शेखावत, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र सिंह शेखावत पूर्व सभापति नगर परिषद, संपत सांखला पूर्व उप महापौर, जिला महामंत्री राजेश घाटे, मंडल अध्यक्ष रचित कछावा, विधायक प्रतिनिधि बलराज कच्छावा, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक ऊषा कच्छावा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी राम निवास गालव एवं ममता धाकड़, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी खेल प्रकोष्ठ स्वराज सिंह शेखावत रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य लोकेंद्र ने इस कार्यक्रम की रूप रेखा बताई और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पदाधिकारी सत्यनारायण शर्मा, भगवान सिंह गौड़, यशवंत जादम, अनिल महावर सहित मनीष कसाना, मंजू चौधरी, भरत सिवासिया, राजीव दीक्षित मंजू चेनानी, सुनील चतुर्वेदी प्रधानाचार्य सहित अंजू यादव, महेंद्र कुमार,सुरेश वैष्णव राहुल चौधरी, हेमराज, सुरेश चौधरी, प्रभात गुर्जर, अमित पंवार, ललिता विश्नोई मीनाक्षी शर्मा आदि खेल प्रशिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मंच संचालन, श्री वरुण कुमार सेन, जय श्री शर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्लाक अजमेर शहर से दक्ष प्रशिक्षक, प्रधानाचार्य भी खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे।
इसके साथ ही अरांई, किशनगढ़, सरवाड़, केकड़ी, भिनाय, सावर, श्रीनगर, पीसांगन, अजमेर ग्रामीण, मसूदा, विजयनगर और रूपनगढ़ में चिन्हित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों एवं खेल स्थलों पर आयोजन हुआ। ब्लॉक स्तर पर आयोजित इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के स्थानीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके पश्चात 21 से 25 दिसम्बर 2025 तक पांच दिवसीय संसदीय क्षेत्र जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता एवं समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें ब्लॉक स्तर से चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन खेलों के माध्यम से अनुशासन, टीम भावना और राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करेगा।

0 टिप्पणियाँ