गणतन्त्र दिवस-2026 : विभिन्न स्थानों पर होगा ध्वजारोहण, मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाईन मैदान में
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। गणतन्त्र दिवस-2026 के अवसर पर जिले के समस्त कार्यालयों एवं संस्थानों में ध्वजारोहण किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम पुलिस लाईन मैदान में सुबह 9:30 बजे होगा। संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ द्वारा सुबह 8:30 बजे संभागीय आयुक्त निवास, सुबह 8:45 बजे संभागीय आयुक्त कार्यालय तथा सुबह 9 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय पर ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी प्रकार जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा कलक्टर निवास पर सुबह 8 बजे, अजमेर विकास प्राधिकरण पर सुबह 8.15 बजे, कलेक्ट्रेट पर सुबह 8.30 बजे तथा जिला परिषद पर सुबह 8.45 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। शहीद स्मारक पर वीर बलिदानियों को सुबह 9 बजे श्रद्वासुमन अर्पित किए जाएंगे।

0 टिप्पणियाँ