Ticker

6/recent/ticker-posts

12वें चेटीचण्ड पखवाडा महोत्सव 2026 : शहर की 30 क्षेत्रीय सिन्धी पंचायतों व संस्थाओं द्वारा होगा 13 दिवसीय आयोजन

12वें चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 2026

12वें चेटीचण्ड पखवाड़ा महोत्सव 2026 : शहर की 30 क्षेत्रीय सिन्धी पंचायतों व संस्थाओं द्वारा होगा 13 दिवसीय आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति की ओर से चेटीचण्ड 2026 के अवसर पर आयोजित होने वाले 12वें पखवाड़ा महोत्सव में शहर की 30 क्षेत्रीय पंचायतों, संस्थाओं ,शैक्षणिक व व्यापारिक संगठनों द्वारा कार्यक्रमों किये जायेगें। जिसमें बहिराणा साहिब पूजन, पंझडे, भजन, नाटक, प्रतिभा सम्मान समारोह, सिन्धी व्यंजन व लाडा प्रतियोगिता सहित  पारंपरिक खेलकूद व सेवा कार्यों के आयोजन किये जायेगें। पखवाडे़ का आयोजन 13 मार्च से प्रारम्भ होकर 25 मार्च को समापन किया जायेगा।

अध्यक्ष कवंलप्रकाश किशनानी ने बताया कि अजमेर की स्वामी दादूंराम साहिब दरबार ट्रस्ट, झूलेलाल सेवा मण्डली वैशाली नगर, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर,  ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम सेवा ट्रस्ट, सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, अजयमेरू, सिन्धु समिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, सिन्धी लेडीज क्लब, सिन्धु विकास समिति, चंदवरदायी, सिन्धु सोशल वेलफेयर सो., नाका मदार, श्री अमरापुर सेवा घर, कोटड़ा, झूलेलाल सेवा समिति जे.पी. नगर, चन्द्र रूपाणी एण्ड पार्टी, नवयुवक सेवा मण्डल आशा गंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोला भाटा, सिन्धी समाज रामगंज, सिन्धी इतिहास व साहित्य शोध संस्थान, पूज्य सिन्धी पंचायत शास्त्री नगर, सिन्धी बोली विकास समिति, द स्मार्ट अजमेरियन, राष्ट्रीय जन सेवा समिति परिवार, पड़ाव परचूनी किराना एसोसिएशन, इच्छापूर्ण झूलेलाल मन्दिर, हरी सुन्दर उच्च माध्यमिक विद्यालय, सन्त कवंरराम उच्च माध्यमिक विद्यालय, स्वामी सर्वानन्द विद्यालय व रेल्वे में जीएलओ शिव मन्दिर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ