मिर्गी रोग शिविर में 143 रोगी लाभान्वित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा द्वारा माह के पहले मंगलवार को आयोजित निशुल्क कैंप को संस्था परिसर में लगाया गया ।
संस्था के मंत्री पदमचंद खटोड़ ने बताया की कैंप में वरिष्ठ डॉक्टर आर के चंडक ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 143 मरीजों को जिनमे 24 नए मरीज थे सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
शिविर में रामलाल ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।
शिविर के लाभार्थी स्वर्गीय उदयराज की पुण्य स्मृति में जयसिंह, देवराज, राजेश कुमार, संजय कुमार, दुलराज, विनीत, वैभव, खाविस ख़ाबिया विजयनगर रहे।
मंत्री पदम चंद खटोड़ ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की, पूर्व कार्याध्यक्ष मूल चंद नाबेडा ने लाभार्थी परिवार का स्वागत एवं अभिनंदन किया।पारस बाबेल ने आभार व्यक्त किया। राजेन्द्र तातेड एवं तनुश्री तातेड ने मरीजों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं प्रदान की, गणेशलाल तातेड ने मंगलपाठ किया।
शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके साथ परिजनों हेतु पूरे फरवरी माह की सभी कैंपों की निशुल्क भोजन की सेवा प्रेमचन्द, माणक चन्द, पवनकुमार, कमलकुमार, पुनीत कुमार लुणावत ब्यावर के द्वारा रखी गई। जिसमें 260 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया।
लाभार्थी परिवार से राजेश,संजय, दुलराज, विनीत, वैभव खाब्या व शर्मिला तातेड ने सेवाएं प्रदान की।
संस्था के मदन लाल लोढ़ा, मदन लाल रांका, सुशील चौधरी, सुरेश लोढ़ा, राजेंद्र जयसवाल सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की। शिविर का संचालन पारस बाबेल ने किया।

0 टिप्पणियाँ