निशुल्क मिर्गी रोग शिविर में 156 रोगी हुए लाभान्वित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री प्राज्ञ मिर्गी रोग निवारक समिति गुलाबपुरा द्वारा माह के द्वितीय मंगलवार दिनांक 10.02.26 को आयोजित निशुल्क कैंप को संस्था परिसर में लगाया गया ।
संस्था के मंत्री पदमचंद खटोड़ ने बताया की कैंप में वरिष्ठ डॉक्टर आर के चंडक ने अपनी सेवाए प्रदान करते हुए 156 मरीजों को जिनमे 22 नए मरीज थे सेवा प्रदान की एवम निशुल्क दवा का वितरण किया गया।
पूर्व कार्याध्यक्ष मूल चंद नाबेडा ने स्वागत अभिनंदन करते हुए संस्था की गतिविधियों के बारे मे बताया, कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौरड़िया ने आभार व्यक्त किया।
शिविर में अनिल चौधरी ने मरीजों को मिर्गी रोग से बचाव व योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए इसके नियमित रूप से करने पर जोर दिया।
ताराचंद लोढ़ा ने सभी मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की शुभ कामनाएं प्रेषित की। समता कोठारी ने गुरु गुणगान प्रस्तुत किया।
शिविर के लाभार्थी
ताराचंद,पंकज कुमार लोढ़ा अजमेर रहे
शिविर में आए हुए मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु पूरे फरवरी माह की सभी कैंपों की निशुल्क भोजन की सेवा श्री प्रेमचन्द, माणक चन्द, पवनकुमार, कमलकुमार, पुनीतकुमार लुणावत ब्यावर की ओर से रखी गई।जिसमें 260 से अधिक व्यक्तियों ने लाभ उठाया।
संस्था के मदन लाल लोढ़ा, मूल चंद नाबेडा, राजेंद्र चोरड़िया, मदन लाल रांका, अनिल चौधरी, सुशील चौधरी, दिलीप पाराशर, समता कोठारी सहित गणमान्य व्यक्तियो ने सेवाएं प्रदान की।


0 टिप्पणियाँ