125 छात्राओं को स्वेटर बांटे
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग द्वारा प्रांत को दिए गए प्रमुख कार्यक्रम आओ खुशियां बाटे एवं आवश्यकता अनुरूप सेवा के अंतर्गत लायंस क्लब अजमेर आस्था एवं लायंस क्लब सुमेरपुर जवाई के संयुक्त तत्वावधान में समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी एवं अन्य भामाशाहों के सहयोग से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं को 125 स्वेटर वितरित किए गए।
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक लायन अतुल पाटनी के संयोजन में अजमेर से सुमेरपुर भेजी गई गर्म वस्त्र की सेवा को सुमेरपुर क्लब के वरिष्ठ सदस्य व प्रशासक लायन श्रवण राठी के मार्ग निर्देशन में क्लब सचिव लायन सुरेश गोयल, लायन सुरेश सिंगल, लायन दिनेश अग्रवाल, लायन महेश गुप्ता, डॉ. राजकुमार लाखोटिया, लायन हरीश राठी की उपस्थित में छात्राओं के मध्य वितरण किए गए ।
कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या डिंपल चौधरी सहित विद्यालय स्टाफ एवं क्लब सदस्य भी मौजूद रहे।
प्रधानाचार्या डिंपल चौधरी ने लायंस क्लब द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर वितरण एक सराहनीय एवं संवेदनशील पहल है, जिससे विद्यार्थियों को बहुत राहत मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ