Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री स्वावलम्बन अभियान 2.0 : तृतीय चरण की डीपीआर का किया गया अनुमोदन

मुख्यमंत्री स्वावलम्बन अभियान 2.0 : तृतीय चरण की डीपीआर का किया गया अनुमोदन

मुख्यमंत्री स्वावलम्बन अभियान 2.0 : तृतीय चरण की डीपीआर का किया गया अनुमोदन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। मुख्यमंत्री स्वावलम्बन अभियान 2.0 के तृतीय चरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) का अनुमोदन जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश ने डीपीआर के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। इसमें ब्लॉक अजमेर ग्रामीण, पीसांगन एवं श्रीनगर की ब्लॉक स्तरीय समिति से अनुमोदित प्रस्तावों पर विचार विमर्श किया गया। जिले की 16 ग्राम पंचायतों के 19 ग्रामों में 740 कार्य 2821.94 लाख की राशि से करवाने का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबन्धक मुकेश जैमन, सहायक अभियन्ता सीमा चौधरी एवं जल संसाधन विभाग के  शलभ टंडन सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ