Ticker

6/recent/ticker-posts

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया अभिनंदन

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया अभिनंदन

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का किया अभिनंदन

पुष्कर की पावन धरा पर हनुमंत कथा में लिया आशीर्वाद

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को तीर्थराज पुष्कर की पावन धरा पर आयोजित तीन दिवसीय हनुमंत कथा में सहभागिता करते हुए बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर एवं प्रखर सनातन प्रवक्ता पूज्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

उप मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि-विधान से पूज्य शास्त्री का सत्कार करते हुए कहा कि सनातन धर्म के प्रवर्तक संतों के मार्गदर्शन में ही समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और राष्ट्रभावना का सशक्त संवर्धन संभव है।

उन्होंने कहा कि तीर्थराज पुष्कर की पावन धरा पर आयोजित यह हनुमंत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था के पुनर्जागरण का महोत्सव है। ये समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। जगत पिता ब्रह्मा जी की उपस्थिति से पुष्कर को तीर्थराज कहा जाता है। यहां के सरोवर की पवित्रता विश्व विख्यात है। हनुमंत कथा से पुष्कर की पवित्रता का संदेश विश्व भर में जाएगा।

उन्होंने कहा कि पूज्य शास्त्री जी की ओजस्वी वाणी एवं प्रेरणादायी कथाओं से युवाओं में भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व की भावना जागृत होती है तथा वे अपनी जड़ों से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं। संतों के सान्निध्य में आयोजित ऎसे आध्यात्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता, सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को बल मिलता है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान जी की भक्ति, सेवा और समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने वाली यह कथा समाज में आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा का श्रवण करने तथा धर्मलाभ अर्जित करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ