Ticker

6/recent/ticker-posts

कायड़ विश्रामस्थली में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तैयारियों का किया अवलोकन

कायड़ विश्रामस्थली में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तैयारियों का किया अवलोकन

कायड़ विश्रामस्थली में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तैयारियों का किया अवलोकन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी 28 फरवरी को प्रस्तावित विशाल जनसभा के मद्देनजर अजमेर की कायड़ विश्रामस्थली में सोमवार को उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने तैयारियों का अवलोकन किया। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़, पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह, जिला कलक्टर लोक बन्धु एवं पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने तैयारियों से अवगत कराया।

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्त व्यवस्थाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं जनसुविधा को केंद्र में रखकर पूर्ण की जाएं। यह आयोजन ऎतिहासिक एवं अनुकरणीय बने। मौसम में बदलाव को देखते हुए पेयजल की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। प्रत्येक ब्लॉक में पानी के केम्पर तथा पार्किंग में पानी के टेंकर रहे। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी पेयजल उपलब्ध रखने के लिए अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचन्द्र राड़ को कहा गया।

उन्होंने विभिन्न स्थानों से आने वाले लाभार्थियों की सुविधा के लिए चैक पोस्ट स्थापित करने के लिए निर्देश दिए। लाभार्थियों के आगमन एवं प्रस्थान के समय यातायात के दबाव को नियंत्रित करने के लिए समय प्रबन्धन किए जाने की आवश्यकता है। मुख्य स्थल में बड़ी संख्या में एलईडी भी लगाई जानी चाहिए। प्रत्येक ब्लॉक में कूलर लगे होने से लाभार्थियों को सुविधा रहेगी।

उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के प्रवेश के समय सुरक्षा जांच के दौरान लगने वाले समय को कम करने की आवश्यकता है। इसके लिए प्रवेश जांच स्थलों की संख्या बढ़ाई जाए। अजमेर की यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकास और विश्वास का उत्सव होगी। उन्होंने किसानों, युवाओं एवं आमजन से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं के विकास में केंद्र एवं राज्य सरकार समन्वित रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लगभग 23 हजार करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण प्रदेश के लिए मील का पत्थर सिद्ध होगा। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं।

जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा कार्यक्रम स्थल पर सभा स्थल के लिए 3 वृहद डोम, मंच व्यवस्था, आमजन की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की जानकारी दी गई। समस्त विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए इस जनसभा को ऎतिहासिक एवं सुव्यवस्थित आयोजन के रूप में स्थापित करें। साथ ही आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आम पार्किंग स्थल भी नजदीक रखा गया है।

इस अवसर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, अजमेर विकास प्राधिकरण की आयुक्त  नित्या के., उपखण्ड अधिकारी गरिमा नरूला, डॉ. नेहा राजपूत, अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र कुमार मीणा, प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल, महामंत्री भूपेंद्र सैनी, जिलाध्यक्ष रमेश सोनी, देहात जिलाध्यक्ष जीतमल प्रजापत तथा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा गिरधर, जिला महामंत्री किसन बंग, जिला मंत्री चंद्रेश सांखला सहित प्रमुख कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ