अजमेर संभाग मुख्यालय पर 16 से 22 फरवरी तक संभाग स्तरीय अमृता हाट का आयोजन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर संभाग मुख्यालय पर संभाग स्तरीय अमृता हाट 16 से 22 फरवरी तक अरबन हाट वैशाली नगर में आयोजित होगा। महिला अधिकारिता उप निदेशक मेघा रतन ने बताया कि महिला अधिकारिता विभाग द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों व उद्यमी महिलाओं के द्वारा निर्मित मूल्य सवर्धित उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन तथा उनकी अलग पहचान स्थापित करने के लिए प्रति वर्ष अमृता हाट का आयोजन करवाया जाता है।
उन्होंने बताया कि सात दिवसीय मेले में प्रदेश के विभिन्न अंचलों से महिला स्वयं सहायता समूह एवं महिला उद्यमियों द्वारा सहभागिता की जाएगी। इसके तहत उनके द्वारा निर्मित उत्पाद सामग्री का प्रदर्शन एवं विपणन एक ही छत के नीचे होगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलो, अंचलों से महिला स्वयं सहायता समूह एवं महिला उद्यमियों के हस्तनिर्मित उत्पाद सामग्री के अन्तर्गत मुख्यतयाः झालावाड़ के सरस्वती हथकरघा एसएचजी की बैडशीट, खाद्य सामग्री में ज्वार, बाजरा के लड्डू, बिस्किट, नमकीन, पॉपकोर्न, आंचार, झुझनू के पूजा एसएचजी की खादी बैडशीट, अजमेर के छवि एसएचजी का मसाला, साक्षी एसएचजी की चप्पल जूतियां, उमिया एसएचजी का गुजराती फूड आईटम, गोरखनाथ एसएचजी का गुलकंद, भोलेनाथ एसएचजी की अगरबत्ती, रिद्धि एसएचजी के वूडन गिफ्ट आईटम, नागणेच्या माता एसएचजी की राजस्थानी पोशाक, मेहमाता एसएचजी के कूशन कंवर, भारत माता एसएचजी का कशीदा कार्य पेचवर्क, राधे राधे एसएचजी का होम डेकारेशन सीकर के काजल एसएचजी की लाख की चूडियां, करणी माता एसएचजी की क्रॉकरी, श्रीगंगानगर के मरूधरा एसएचजी की ज्वैलरी, बीकानेर श्री जी एसएचजी का हैण्डीकाफ्ट, टोंक के प्रियंका एसएचजी के रेडीमेड वस्त्र, जयपुर के राधिका एसएचजी के चूरन-सुपारी, जय श्री श्याम एसएचजी के जूट के बैग, जय श्री बालाजी एसएचजी की गुडियां सहित अन्य उत्पाद सामग्री का विपणन एवं प्रदर्शन होगा।
उन्होने बताया कि जल संसाधन विभाग के मंत्री सुरेश सिंह रावत तथा विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी द्वारा उक्त संभाग स्तरीय अमृता हाट के पोस्टर का विमोचन किया गया। इसकी थीम फाल्गुन के रंग, नारी के संग, सशक्तिकरण से खुशियों की उमंग आधारित रही।

0 टिप्पणियाँ