Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : भोलेश्वर मंदिर में लगेंगे झूले एवं 40 फुट ऊंचा शिवलिंग

अजमेर : भोलेश्वर मंदिर में लगेंगे झूले एवं 40 फुट ऊंचा शिवलिंग

अजमेर : भोलेश्वर मंदिर में लगेंगे झूले एवं 40 फुट ऊंचा शिवलिंग

भोलेश्वर मंदिर सेवा ट्रस्ट भोलेश्वर मंदिर, जनता कॉलोनी, वैशाली नगर भोलेश्वर मंदिर जनता कॉलोनी वैशाली नगर में शिवरात्रि महोत्सव् 15 को ।

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भोलेश्वर मंदिर सेवा ट्रस्ट,जनता कॉलोनी वैशाली नगर अजमेर महाशिवरात्रि पर्व  दिनांक 15 फरवरी,रविवार को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा ।

सचिव प्रकाश जेठरा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा ।  इस अवसर पर सुबह को 4:00 बजे से श्री भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक एवं 7:30 बजे विशेष पूजन मंदिर मे किया जाएगा । 

अध्यक्ष गोवर्धनदास मोतियानी ने बताया कि 10:00 बजे गाजे-बाजे के साथ शहर के गणमान्य जन के हाथों ध्वजारोहण किया जाएगा, तत्पश्चात प्रसाद वितरण होगा  । दोपहर 1:00 बजे से आम भंडारे का आयोजन किया गया है, उसके बाद सांयकाल 6:00 बजे श्रृंगार एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा । शिवरात्रि के मौके पर भोलेश्वर मंदिर के सामने पार्क में छोटे बच्चों के लिए झूलों का भी आयोजन किया गया है साथ ही 40 फुट ऊंचा शिवलिंग के भी दर्शन लोग कर सकेंगे ।  आप सभी भक्तजनों से विनम्र निवेदन है मंदिर परिसर में पधार कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ