Ticker

6/recent/ticker-posts

किसान गिरदावरी ऎप से भी की जा सकती है गिरदावरी

किसान गिरदावरी ऎप से भी की जा सकती है गिरदावरी

किसान गिरदावरी ऎप से भी की जा सकती है गिरदावरी

गिरदावरी कार्य में किसान की सक्रिय सहभागिता आवश्यक

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले के किसान गिरदावरी ऎप के माध्यम से भी स्वयं अपनी फसलों की गिरदावरी कर सकते हैं।

अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में फसल गिरदावरी का कार्य प्रारंभ किया गया है। गिरदावरी के माध्यम से किसानों की फसलों का सही आकलन किया जा रहा है। इससे उन्हें फसल बीमा, मुआवजा, आपदा राहत एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो सकेगा। सभी किसानों से अपील की जाती है कि वे गिरदावरी के समय अपने खेतों में उपस्थित रहें एवं बोई गई फसलों की सही जानकारी संबंधित पटवारी या राजस्व कर्मचारी को उपलब्ध कराएं।

उन्होंने बताया कि किसानों को वास्तविक जानकारी के आधार पर ही गिरदावरी करवानी चाहिए। गलत अथवा अपूर्ण जानकारी देने से किसान स्वयं योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं। गिरदावरी की प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी है। इसका उद्देश्य किसानों के हितों की रक्षा करना है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक खेत की वास्तविक स्थिति के अनुसार गिरदावरी किसान गिरदावरी ऎप से स्वयं दर्ज की जाए। अतः सभी कृषक गिरदावरी कार्य में सहयोग करें। किसान समय पर अपनी फसल का सही विवरण दर्ज कराकर सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएं।

उन्होंने बताया कि किसान गिरदावरी मोबाइल ऎप के माध्यम से स्वयं अपनी फसल की गिरदावरी कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को मोबाइल ऎप इंटरनेट से डाउनलोड करना होगा। यह ऎप सरकार द्वारा किसानों के लिए विशेष रूप से विकसित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ