लायंस क्लब अजमेर आस्था 22 पुरस्कार पाकर संभागीय अधिवेशन में सर्वश्रेष्ठ क्लब घोषित
लायन अतुल पाटनी "लायन ऑफ दा रीज़न" लायन राकेश पालीवाल को भामाशाह का पुरस्कार
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल 3233 ई 2 के संभाग प्रथम का संभागीय अधिवेशन अनुभूति-26 जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के अंबेडकर सभागार में संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग की अध्यक्षता में एवं मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय लायन नरेंद्र भंडारी विशिष्ठ अतिथि प्रथम उप प्रांतपाल लायन निशांत जैन, प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग के आथित्य में आयोजित किया गया।
अधिवेशन में संभाग के सभी क्लब की उपस्थिति में लायंस क्लब अजमेर आस्था को कुल 22 पुरस्कार प्राप्त हुए।
क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट ने बताया कि लायन अतुल पाटनी को संभाग का सर्वोच्च पुरस्कार "लायन ऑफ दा रीजन" राकेश पालीवाल को "भामाशाह अवार्ड" एवं लायन मधु पाटनी को सर्वश्रेष्ठ लायन का पुरस्कार मिला।
जन संपर्क अधिकारी लायन अतुल पाटनी ने बताया कि इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन मुकेश कर्णावट को बेस्ट प्रेसिडेंट, क्लब सचिव लायन दिनेश शर्मा को बेस्ट सेक्रेटरी, कोषाध्यक्ष लायन राकेश गुप्ता को बेस्ट कोषाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन रूपेश राठी को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन विनय लोढ़ा, लायन अनिल छाजेड़, लायन पदम चंद जैन,लायन प्रकाश कांठेड़, लायन निलेश अग्रवाल को एप्रिसिएशन अवार्ड प्राप्त हुआ।
क्लब द्वारा विगत 7 माह में श्रेष्ठ सेवा प्रकल्प हेतु संस्कार अवार्ड, इमेज बिल्डिंग,रिकॉर्डेड रक्तदान शिविर,बेस्ट स्कूली प्रोजेक्ट, बेस्ट कल्चरल प्रोग्राम, नेत्र जांच शिविर, फूड फॉर हंगर, संभागीय अधिवेशन में बेस्ट फोटो प्रदर्शनी, श्रेष्ठ वेशभूषा आदि के पुरस्कार मिले
निवर्तमान प्रांतपाल लायन श्याम सुंदर मंत्री ने 2024.25 में संस्कार निर्माण पर अभूतपूर्व कार्य करने हेतु क्लब को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर पूर्व प्रांतपालगण, प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, उप प्रांतपाल प्रथम लायन निशांत जैन,
संभागीय अध्यक्ष लायन हरीश गर्ग, क्षेत्रीय अध्यक्षगण, संभाग के सभी क्लब के पदाधिकारी, सदस्यगण सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
क्लब द्वारा इस अवसर पर जरूरतमंद महिला को स्वरोजगार हेतु सिलाई मशीन लायन डॉक्टर महेंद्र कोठारी एवं समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन मधु पाटनी के सहयोग से ग्राम सराधना की महात्मा गांधी विद्यालय 300 विद्यार्थियों को स्वेटर एवं नए वस्त्र शिक्षक सुनील कुमार को एवं संस्कृत विद्यालय सराधना के 100 विद्यार्थियों के लिए स्वेटर एवं नए वस्त्र की सेवा शिक्षिका ममता गुर्जर को भेंट की गई।

0 टिप्पणियाँ