कृषक प्रशिक्षण दल को हरी झंडी दिखाकर किया बस को रवाना
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। कृषि विभाग द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में राजस्थान कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा संख्या-115 के अंतर्गत अजमेर जिले के 40 महिला कृषकों का दल 7 दिवसीय अंतर्राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिये रविवार को रवाना किया गया।
कृषि विभाग की उप निदेशक एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा उषा चितारा ने बताया कि योजनान्तर्गत कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़ी नवीन तकनीकों, अनुसंधान एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों तक पहुंचाना है, ताकि वे आधुनिक तकनीक अपनाकर उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सकें। इसी उद्देश्य से अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से चुनिन्दा प्रगतिशील 40 महिला कृषकों को 7 दिवसीय अन्तर राज्यीय कृषक प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान नासिक (महाराष्ट्र) में प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। कृषकों को कृषि एवं उघानिकी की नवीनतम तकनीक पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
कृषक प्रशिक्षण दल को उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा उषा चितारा द्वारा भ्रमण प्रभारी अनुप्रिया यादव सहायक निदेशक कृषि एवं सहप्रभारी सुनील कुमार भाम्बी कृषि पर्यवेक्षक बीर के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मौके पर विभाग के उप परियोजना निदेशक आत्मा पूजा दोताणियाँ एवं श्री रामेश्वर लाल गेना सहायक कृषि अधिकारी टिकावडा मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ