पटवार प्रशिक्षण 26 फरवरी से
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पटवार भर्ती परीक्षा-2025 अन्तर्गत राजस्व मण्डल राजस्थान द्वारा अजमेर जिले में आवंटित अभ्यर्थियों का पटवार प्रशिक्षण 26 फरवरी से प्रारम्भ किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा-2025 में अजमेर जिले में आवंटित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वेबसाइट ajmer.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए जा रहे है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को 24 व 25 फरवरी को कार्यालय जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) अजमेर में अनिर्वाय रूप से उपस्थित होना होगा।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा अधिकृत मेडिकल ज्यूरिष्ठ द्वारा जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, पुलिस विभाग द्वारा जारी चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र तथा अपने समस्त मूल दस्तावेज साथ लाने होंगे। दस्तावेजों के सत्यापन उपरांत अजमेर जिले में आवंटित अभ्यर्थियों का पटवार प्रशिक्षण 26 फरवरी से प्रारम्भ होगा।

0 टिप्पणियाँ