Ticker

6/recent/ticker-posts

दो दिवसीय तृतीय प्रांतीय केबिनेट मीटिंग : संभागीय एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की कार्य समीक्षा

दो दिवसीय तृतीय प्रांतीय केबिनेट मीटिंग : संभागीय एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की कार्य समीक्षा

दो दिवसीय तृतीय प्रांतीय केबिनेट मीटिंग : संभागीय एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की कार्य समीक्षा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 की दो दिवसीय तृतीय प्रांतीय केबिनेट मीटिंग 21 फरवरी को  मंदसौर में महू नीमच रोड पर मधुर मिलन रिसॉर्ट में प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग की अध्यक्षता में आओ खुशियां बांटे की थीम पर आयोजित की गई । जिसमें संभागीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की कार्य समीक्षा एवं जीएलटी , जीएमटी, जीईटी कॉनक्लेव पर चर्चा हुई ।

डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब मंदसौर के आतिथ्य में होने वाली इस मीटिंग के मुख्य अतिथि पूर्व मल्टीपल काउंसिल चेयरमैन एवं वाइस जीईटी एरिया लीडर लायन कुलभूषण मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लायंस इंटरनेशनल के मिशन 1.5 को सफल बनाने में संभागीय अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है । लक्ष्य को हासिल करने के लिए हमारे पास अभी भी 4 महीने है । अभी भी जी जान से जुट जाएं । जीएमटी कॉर्डिनेटर लायन राजेश शर्मा एवं जीईटी कॉर्डिनेटर लायन जितेंद्र मित्तल को मंच पर बुलाकर उनके द्वारा अभी तक किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने की प्रेरणा दी गई । 

कार्यक्रम को पूर्व प्रांतपाल लायन अनिल नाहर, लायन अविनाश शर्मा, उपप्रांतपाल लायन सी पी विजयवर्गीय ने भी संबोधित किया । इस अवसर पर प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग ने सभी संभागीय अध्यक्ष को उनके क्षेत्राधिकार में आने वाले क्षेत्रीय अध्यक्ष के साथ उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विवेचना की गई । धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय सचिव लायन अशोक जैन ने दिया । 

इस अवसर पर  पूर्व प्रांतपाल लायन अरविंद चतुर, लायन सुरेश गोयल, लायन डॉ संजीव जैन सहित राजस्थान मध्यप्रदेश से आए 250 से अधिक लायन सदस्य मौजूद थे । इस अवसर पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । जिसमें लायन सदस्यों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियां देकर अमिट छाप छोड़ी । महिलाओं ने नृत्य कर अपनी प्रतिभा को जाहिर किया । सामूहिक डांस के साथ सभी उपस्थित सदस्यों ने प्रस्तुति दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ