कार्यशाला एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संगोष्ठी आयोजित
आम बजट 2026 विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप केन्द्रीय राज्य मंत्री एस.पी. बघेल
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। केन्द्रीय राज्य मंत्री एस.पी. बघेल ने बजट 2026 को लेकर आयोजित कार्यशाला एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आम बजट 2026 वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का एक स्पष्ट, सुदृढ़ एवं दूरदर्शी रोडमैप है। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की सोच को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ आर्थिक विकास, सामाजिक न्याय और समावेशी प्रगति का संतुलित दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।
बघेल ने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का विषय है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवीं बार आम बजट प्रस्तुत कर संसदीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि आम बजट 2026 समाज के प्रत्येक वर्ग-गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग, श्रमिक एवं उद्यमियोंकृकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बजट में ग्रामीण एवं शहरी विकास दोनों क्षेत्रों पर समान रूप से विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे संतुलित, समावेशी और टिकाऊ विकास सुनिश्चित हो सके। केंद्र सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को निरंतरता प्रदान करते हुए उनके लिए पर्याप्त बजटीय प्रावधान किए गए हैं।
बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को पक्का आवास उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना द्वारा महिलाओं को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य एवं सम्मान को प्राथमिकता दी गई है। जल जीवन मिशन से हर घर तक नल से जल पहुँचाने का लक्ष्य साकार हो रहा है, वहीं स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य को नई दिशा मिली है।
उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीब एवं वंचित वर्गों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। पीएम किसान सम्मान निधि से किसानों को आर्थिक संबल मिला है। अमृत भारत योजना से अधोसंरचना विकास को गति मिली है तथा युवा स्टार्ट-अप, कौशल विकास एवं स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहित करने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं।
इस अवसर पर सोशल मीडिया एवं आईटी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बघेल ने कहा कि इस जनकल्याणकारी बजट की सही और सकारात्मक जानकारी आमजन तक पहुँचाने में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे तथ्यों, आंकड़ों और सकारात्मक संवाद के माध्यम से बजट की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाएँ तथा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का तथ्यात्मक और प्रभावी उत्तर दें।
राजस्थान भाजपा प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा कि आम बजट 2026 वर्ष 2047 के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी बजट है। यह बजट आर्थिक सुदृढ़ता, सामाजिक समावेशन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा।
भाजपा अजमेर जिलाध्यक्ष रमेश सोनी ने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, महिला, युवा एवं मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। ग्रामीण एवं शहरी विकास योजनाओं को निरंतरता देकर यह बजट आमजन के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने का कार्य करेगा।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि आम बजट 2026 विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला बजट है। यह बजट आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार सृजन, अधोसंरचना विस्तार और सामाजिक सुरक्षा को नई गति देगा। सोशल मीडिया एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसकी सकारात्मक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में बजट 2026 पर आधारित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संगोष्ठी संपन्न हुई, जिसमें उपस्थित सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं एवं इन्फ्लुएंसर्स ने बजट की प्रमुख विशेषताओं को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्र निर्माण के इस महाअभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संभाग सोशल मीडिया प्रभारी हेमंत सुनारीवाल, संभाग आईटी प्रभारी अनिल आसवानी, संभाग सोशल मीडिया प्रभारी लक्ष्मी यादव, जिला संयोजक सोशल मीडिया सर्वेश्वर बजाज, जिला संयोजक आईटी विभाग शमशेर रावत सहित दिनेश खंडेलवाल, शास्त्री लोकेष शर्मा, विक्की जैन, अनिल पारीक, रजनीकांत, जय तिवारी, हिमांशु शर्मा, राजवीर रावत, दिनेश अग्रवाल, मोहम्मद सलीम, रवि कच्छावा, बृजेश माथुर, गजेंद्र कुमार, भोपालकांत, चंद्रकांत बुन्देल, पारुल शर्मा, कुंदन सोलंकी, दीपांशु जैन एवं श्वेता शर्मा सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ