अजमेर : 10 घरेलु गैस सिलेण्डर किए गए जब्त
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले में घरेलु गैस सिलेण्डरों के अवैध उपयोग पर कार्यवाही करते हुए सोमवार को 10 घरेलु गैस सिलेण्डर जब्त किए गए।
जिला रसद अधिकारी नीरज कुमार जैन ने बताया कि जिला कलक्टर लोक बन्धु के निर्देशानुसार रसद विभाग द्वारा किशनगढ़ क्षेत्र में घरेलू गैस सलैण्डर के अनाधिकृत व्यवसायिक उपयोग के तहत कार्यावाही की गई। प्रवर्तन निरीक्षक किशनगढ़ श्रीमती अंकिता जैन ने व्यवसायिक दुकानों पर दुरुपयोग के तहत 10 घरेलू गैस सलैण्डर जब्त किए गए। यह कार्यवाही रामनेर चौराहा पर फैज होटल एवं असलम टी शोप, होटल सीटी पर राहुल छोले कुल्छे, आदित्य मिल के सामने बालाजी छोले कुल्छे, रेल्वे स्टेशन के पास जय माता दी नाश्ता तथा चौधरी टी स्टॉल, शारदा स्कूल के पास राजशाही स्पेशल, चमड़ा घर पर न्यू चाट होटल गेस्ट हाउस, चौधरी कॉलोनी में करणी कृपा टी स्टॉल तथा राजस्थान पब्लिक स्कूल के पास बाबू भाई टी स्टॉल पर हुई।

0 टिप्पणियाँ