अजमेर ने राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीता दोहरा खिताब
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पंच गौरव कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मे जयपुर को हराकर अजमेर की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजेता दल के खिलाड़ियों से मिलकर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने प्रोत्साहित किया।
जिला खेल अधिकारी रामनिवास चौधरी ने बताया कि पंच गौरव कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सलूम्बर मे आयोजित की गई। इसमें अजमेर की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता मे अजमेर मे फाइनल मुकाबले मे जयपुर को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया गया।
उन्होंने बताया कि विजेता टीमों को जिला कलक्टर लोक बन्धु ने मंगलवार को सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों से चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों को अपने खेल के माध्यम से जिले का तथा राज्य का नाम करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रत्येक स्तर पर प्रशासन एवं सरकार का सहयोग मिलेगा। अजमेर विजेता टीम में सुरेन्द्र चौधरी (कप्तान), करण चौधरी, आशीष चौधरी, गणेश जाट, संजय घासल, गोपाल बाना, मुकेश चौधरी, जीतू चौधरी, दिलीप घासल, कृष्णा रावत, लक्ष्य ओजवानी, महेन्द्र घासल, सहायक कोच विजय सैनी शामिल थे।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद (नोडल अधिकारी) राम प्रकाश, डॉ. दिनेश चौधरी, शंकरलाल बुनकर उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ