पंच गौरव के लिए आवंटित बजट के संबंध में बैठक आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु की अध्यक्षता में पंच गौरव से सम्बन्धित विभागों को आवंटित बजट एवं स्वीकृत राशि के उपयोग के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पंच गौरव जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राम प्रकाश ने विभागों के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान की।
जिला स्तरीय पंच गौरव समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। इन्हें तत्काल स्वीकृत्तियां जारी कर कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए। आवंटित राशि के अनुपात में राशि का निर्धारित मद में उपयोग आगामी 23 मार्च तक किया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही इन कार्यों को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने का प्रयास होना चाहिए। कार्य पूर्ण होते ही तत्काल बिल प्रस्तुत किए जाएं।
जिला कलक्टर ने कहा कि पंच गौरव के कार्यों में भौतिक प्रगति बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। समय सीमा के अनुसार कार्य तथा राशि के उपयोग की रिपोर्ट तैयार करें। इसी के अनुसार कार्य करते हुए निर्धारित दिशा निर्देशों की पालना होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंच गौरव से संबंधित विभागों के द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। यह कार्य योजना आगामी 23 मार्च तक जिला स्तर पर भिजवाना सुनिश्चित करें। आवश्यक विचार-विमर्श के उपरान्त इसका अनुमोदन किया जाएगा।
बैठक में भौतिक प्रगति बढ़ाने के लिए कन्वर्जन्स में वृद्धि करने के निर्देश दिए गए। कन्वर्जन्स बढ़ाने में आने वाली चुनौतियों के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई। इन चुनौतियों के निराकरण के लिए सक्षम स्तर से सम्पर्क स्थापित किया जाएगा। आगामी चरण में इस प्रकार की चुनौतियां नहीं रहेंगी।
इस अवसर पर डीसीएफ पी. बालासुब्रमण्यम, अतिरिक्त जिला कलक्टर वन्दना खोरवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ