Ticker

6/recent/ticker-posts

जल संचय जन भागीदारी की बैठक आयोजित

जल संचय जन भागीदारी की बैठक आयोजित



जल संचय जन भागीदारी की बैठक आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जल संचय जन भागीदारी की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें जिले की जल संरचनाओं के संरक्षण के लिए कार्य कर पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश प्रदान किए गए।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि जल संचय जन भागीदारी सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके अंतर्गत समस्त विभाग अपने कार्य क्षेत्र में जल संरचनाओं के निर्माण, मरम्मत तथा जीर्णोद्धार के कार्य करेंगे। विभागों को पूर्व में आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य कर इसको पोर्टल पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाए। आगामी मानसून से पहले इसकी कार्य योजना बनाकर कार्य पूर्ण करने के निर्देश प्रदान किए गए।

उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा बांधों तथा तालाबों की मरम्मत के कार्य पूर्ण किए जाएं। जल संसाधन विभाग के कार्य दो सप्ताह में पूर्ण होने चाहिए। वन विभाग द्वारा अप्रेल माह तक निर्धारित लक्ष्य पूर्ण किए जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जल संरक्षण के कार्य समय पर पूर्ण करेंगे। नगर निगम तथा अजमेर विकास प्राधिकरण से भवन अनुमति प्रदान करते समय रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम बनाए जाने का प्रावधान किया जाता है। इन भवनों का सर्वे करवाकर पोर्टल पर अपडेट कराएं। इसी प्रकार कृषि तथा उद्यानिकी विभाग द्वारा भी फार्म पोण्ड को ऑनलाइन किया जाना चाहिए। जल संचय जन भागीदारी से संबंधित प्रक्रियागत समन्वय के लिए श्री शलभ टण्डन से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है। 

इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, डीसीएफ पी. बालासुब्रमण्यम, अतिरिक्त जिला कलक्टर वंदना खोरवाल सहित अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ