Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा प्रदेष प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा को मिला पाली भाजपा का जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व

भाजपा प्रदेष प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा को मिला पाली भाजपा का जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व

भाजपा प्रदेष प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा को मिला पाली भाजपा का जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. अरविंद शर्मा को उनके गृह क्षेत्र पाली जिले का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ. शर्मा की यह नियुक्ति जिले में पार्टी के सूचना तंत्र को आधुनिक बनाने और संगठनात्मक ढांचे को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से की गई है।

नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी डॉ. अरविंद शर्मा ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पार्टी के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना है। संगठनात्मक समन्वयरू सोशल मीडिया विभाग, आईटी विभाग और मीडिया विभाग के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करना ताकि पार्टी की बात प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचे। बूथ स्तर पर मजबूती संगठन को बूथ स्तर तक डिजिटल और वैचारिक रूप से सशक्त बनाना। जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचाररू माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनहितैषी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों को जन-जन तक पहुँचाना। विपक्ष के नकारात्मक प्रचार का जवाब कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रामक और नकारात्मक विमर्श (नैरेटिव) को तथ्यों के साथ उजागर करना और जनता को वास्तविकता से अवगत कराना। डॉ. शर्मा ने कहां की प्रदेश नेतृत्व ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करूँगा। पाली जिला माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी का गृह क्षेत्र है, अतः यहाँ मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को एक आदर्श स्वरूप देना हमारी प्राथमिकता है। हम तकनीक और संवाद के संगम से सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ