संत कँवरराम विद्यालय : बोर्ड परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत
होनहार विधार्थियो को किया गया सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। आशा गंज स्थित संत कँवरराम सी सै विद्यालय का राजस्थान बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरस्वती मूरजानी ने प्रथम, दिर्तिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को माला पहनाकर व मुँह मीठा कराके सम्मानित किया गया। संत कँवरराम मण्डल के अध्यक्ष नरेन शाहनी भगत ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुऐ विद्यालय की प्रधानाचार्या, समस्त स्टॉफ व छात्र -छात्राओं को हार्दिक शुभकामनायें दी। विद्यालय की चंद्रा लालवानी व मोहनी कलवानी ने बताया की कक्षा दसवीं के खुश नवीन कुमार ने 90.17% अंक प्राप्त कर विद्यालय मे प्रथम स्थान प्राप्त किया, दिर्तिय स्थान पर मनमीत सिंह 89.33% व तृतीय स्थान पर विकास सुरेश कुमार 84.50 रहा। प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया की इस सम्मान कार्यक्रम मे विद्यालय की प्रधानाचार्या सरस्वती मूरजानी, हरीश मोदयानी, चंद्रा लालवानी, मोहिनी कलवानी, नरेश कुमार समाधिया, भरत जेसवनी, रविंद्र शर्मा व समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।

0 टिप्पणियाँ