हिंगलाज माता दरबार : धूमधाम से मनाई जायेगी अष्टमी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। हिंगलाज माता दरबार, चाँद बावड़ी, अजमेर मे माता की अष्टमी गुरुवार को धूमधाम से मनाई जायेगी। दरबार के मुख्य सेवादार जयश्री- घनश्याम रामचंदानी ने बताया की प्रातः 10:00 बजे हवन होगा हवन पश्चात् नन्ही नन्ही माताओ (कन्या भोज ) होगा, कन्या भोग के बाद जिन माता के भक्तो ने उपवास रखे है उनके हवन कुंड पर आहुति देकर व्रत तुड़वाये जायेंगे। प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया की दोपहर 2:00 बजे से आम भंडारे का आयोजन भी किया गया है। माता के भक्तो से आग्रह किया गया है की समय पर आकर धर्म लाभ प्राप्त करे।

0 टिप्पणियाँ