Ticker

6/recent/ticker-posts

मंत्री का नैल्लोर पिनाकिनी लायंस क्लब ने किया अभिनन्दन

मंत्री का नैल्लोर पिनाकिनी लायंस क्लब ने किया अभिनन्दन

मंत्री का नैल्लोर पिनाकिनी लायंस क्लब ने किया अभिनन्दन 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के निवर्तमान प्रांतपाल लायन श्याम सुन्दर मंत्री का लॉयन्स प्रान्त 316 J के लॉयन्स क्लब नेल्लौर पिनाकिनी द्वारा अभिनंदन किया गया ।  

मंत्री ने नैल्लोर प्रवास के दौरान प्रान्त 316 J के आईपीडीजी लायन एम गौतम के साथ लॉयन्स क्लब नैल्लोर पिनाकिनी द्वारा नियमित चलाई जा रही जरूरत मंद को भोजन कार्यक्रम के अन्तर्गत लायन अनिल साईं कुमार के जन्मदिन पर 300 लोगों को भोजन कराया । 

इस अवसर पर लायन एम गौतम, क्लब अध्यक्ष लायन ए भास्कर, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ अनिल साईं कुमार, क्लब सचिव लायन विश्वनाथ, पूर्व अध्यक्ष लायन के रमेश, पूर्व अध्यक्ष लायन युगान्धर, लायन एन किरण, लायन डी सुनील, लायन रवी कुमार, लॉयन आर एस बाबा, लॉयन डा. शेषू रेड्डी के सेवा एवं संस्कार की पीन लगाकर सम्मान किया । 

पिनाकिनी क्लब द्वारा राजकीय चिकित्सालय में लॉयन्स क्लब इन्टरनेशनल फाऊन्डेशन के सहयोग से स्थापित लायन्स पिनाकिनी डायलिसिस सेंटर का अवलोकन कराया गया ।  पिनाकिनी के लायन युगान्तर ने बताया कि हमारा क्लब दक्षिण भारत का सबसे बड़ा क्लब है। मुख्य कार्यक्रम संस्कार निर्माण के अन्तर्गत किये जा रहे मातृ पितृ चरण वन्दन एवं गीता ज्ञान प्रश्नोत्तरी परीक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया । इस अवसर पर मंत्री के साथ बनवारी भांगड़ीया, दीपक भांगड़िया भी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ