घर घर मंगलाचार कार्यक्रम भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास से आयोजित
महावीर स्वामी का दिव्य सन्देश जीओ और जीने दो
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर के तत्वावधान में बाबाजी का मंदिर जहां आदिकाल की जैन प्रतिमाएं विराजमान है के सम्मुख घर घर मंगलाचार कार्यक्रम का आयोजन बहुत ही भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास से आयोजित किया गया।
श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी ने बताया कि समिति की सक्रिय सदस्य सरला झांझरी के संयोजन में सर्वप्रथम णमोकार महामंत्र का जाप एवं भक्तामर पाठ किया गया ।
इस अवसर मौजूद सभी सदस्याओं ने जीओ और जीने दो सहित जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थंकर वर्तमान शासन नायक देवाधिदेव 1008 श्री महावीर भगवान के दिव्य सन्देश का उच्चारण करके वातावरण को गुंजायमाय कर दिया वर्तमान में विश्व में चल रहे अनिश्चिता के माहौल में भारतवर्ष भी प्रभावित हो रहा है महावीर भगवान के दिए दिव्य सन्देश का महत्व बढ़ जाता है।
समिति मंत्री सुषमा पाटनी एवं रिंकू कासलीवाल ने बताया कि सरावगी मोहल्ला इकाई की अध्यक्ष किरण गोधा संयोजक सरला झांझरी ने मंदिर परिसर को सजाते हुए सभी आगंतुकों का शब्दों से स्वागत किया बालक दक्ष के माध्यम से नाटिका का मंचन कराया गया जिसमें भगवान महावीर के पांच नाम का चित्रांकन बताया गया ।
दिव्यांशी, खुशी, सोनिया, प्रियल एवं यथा जैन ने मंगलाचरण किया ।
तीर्थंकर भगवान की भूमिका में त्रिशला माता सरला झांझरी ने एवं पिता बने राजेंद्र झांझरी ने भूमिका निभाई युवा प्रकोष्ठ मंत्री अंजू अजमेरा ने समारोह के सफल आयोजन हेतु सरावगी मोहल्ला इकाई की सदस्याओं सहित अन्य का आभार ज्ञापित करते हुए बताया कि इस अवसर पर निर्मला झांझरी, मंजू गंगवाल, शशि बज, मीना दोषी सहित महासमिति एवं जैन समाज के बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ