प्राचीन भगवान महावीर स्वामी के जिनालय में प्रभु जन्मोत्सव भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास से मनाया
मां त्रिशला का नंदन जन्मा कुंडलपुर हर्षाया है
ज्ञान के सागर वीर प्रभु महावीर जन्मोत्सव आया है
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला एवम युवामहिला संभाग अजमेर के द्वारा घसेटी बाजार में स्थापित प्राचीन भगवान महावीर स्वामी के जिनालय में प्रभु जन्मोत्सव का कार्यक्रम अनीता पाटनी एवं शरबती गोधा के संयोजन में बहुत ही भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास से मनाया गया ।
महासमिति की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष मधु पाटनी एवं युवा महिला संभाग अध्यक्ष सोनिका भैंसा ने बताया कि रेखा डोसी, प्राची पाटनी, अर्चना जैन सहित अन्य के द्वारा आए भजन "मां त्रिशला का नंदन जन्मा कुंडलपुर हर्षाया है ज्ञान के सागर वीर प्रभु महावीर जन्मोत्सव आया है","वीर जन्मे गाओ बधाई रे सारे जगत मे खुशिया छाई रे","फूलो का तारो का सबका कहना हे मेरा महावीर सबसे न्यारा है" आदि भजनों पर मौजूद सभी समिति सदस्याओं एवं जैन धर्मावलंबियों ने भक्तिनृत्य किया।
सरावगी मोहल्ला इकाई अध्यक्ष किरण गोधा ने बताया कि णमोकार महामंत्र, भक्तामर पाठ आदि के पश्चात प्रांशी जैन, खुशबू पाटनी, दीपिका जैन अनीता बज ने मंगलाचार किया।
इस अवसर पर समिति की मंत्री सुषमा पाटनी, रिंकू कासलीवाल, रेनू पाटनी, शशि गंगवाल, कुसुम बडजात्या सहित बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी मौजूद रहे। अंत में मधु पाटनी द्वारा समारोह में सहयोग देने वाली सदस्याओं का माल्यार्पण कर सम्मान किया

0 टिप्पणियाँ