![]() |
झूलेलाल धाम अजमेर |
ध्वजारोहण के साथ चेटीचंड मेला का शुभारंभ आज से
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। चेटीचंड के अवसर पर पूज्य लाल साहब मंदिर सेवा ट्रस्ट दिल्ली गेट अजमेर की ओर से आयोजित तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ आज शाम 5:15 पर बजे संत महात्मा व गणमान्य व्यक्तियों के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण का कार्यक्रम ढोल, बाजे, शहनाई व छेज के साथ होगा।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव वी मेला कमेटी के संयोजक जयकिशन पारवानी ने बताया कि लगभग 60 फुट ऊंचे शिखर पर लगने वाले ध्वज का प्रधान ट्रस्टी प्रभु लोंगानी व मेला कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा ध्वज पूजन किया जाएगा इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा मेला कमेटी के सहसंयोजक प्रकाश टहिलयानी के अनुसार वहां उपस्थित सभी पदाधिकारियों व मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा 20 मार्च को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जाएगा।
झांकी कमेटी के कन्हैया लाल सोनी, राजकुमार हरिरामानी, मनोज खेमानी, गोपाल बच्चानी, जय प्रकाश सोनी ने बताया की आज झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं से शपथ पत्र भरवाए गए हैं व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंधी ने बताया कि इस वर्ष शहर के नागरिकों को धार्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षाप्रद, सामाजिक प्रेरणा देने वाली लगभग 45 श्रेष्ठ झांकियां देखने को मिलेगी।

0 टिप्पणियाँ